लाडनूं सहित विभिन्न पुलिस थानों द्वारा ‘पुलिस जन सहभागिता कार्यक्रम एवं यातायात व साइबर जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित, यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सहित विभिन्न पुलिस थानों द्वारा ‘पुलिस जन सहभागिता कार्यक्रम एवं यातायात व साइबर जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित,

यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक

लाडनूं / डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं- 2026 के अंतर्गत पुलिस जन सहभागिता कार्यक्रम एवं यातायात व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत पुलिस थाना जसवंतगढ, लाडनूं, मौलासर व परबतसर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। सभी क्षेत्रों में ये कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण व डीडवाना वृताधिकारी जेठू सिंह के सुपरविजन में जिले में पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

लाडनूं में हाईवे पर किया गया लोगों को जागरूक

इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत पुलिस थाना लाडनूं द्वारा थानाधिकारी शिम्भूदयाल मीणा के सुपरविजन में लाडनूं थाने के पुलिस जाप्ता द्वारा यहां नेशनल हाई-वे 58 पर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताते हुए युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसूम्बी में कार्यक्रम आयोजित

इसी वृत में जसवंतगढ पुलिस थाना द्वारा थानाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय कसूम्बी में पुलिस जन सहभागिता एवं सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का जिम्मेदार एवं संयमित उपयोग, नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी तथा नशा मुक्ति के संबंध में भी जागरूक किया गया।

विद्यालय में विद्यार्थियों को किया जागरूक

पुलिस थाना मौलासर के थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा बी.आर. मिर्धा स्कूल में पुलिस जन सहभागिता एवं सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर अभिभावकों को यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए जागरूक करने की सलाह दी गई। इस दौरान बढते साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु साइबर फोड के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसी प्रकार परबतसर पुलिस थाना की थानाधिकारी श्रीमती सुमन बुंदेला के सुपरविजन में पुलिस जाप्ता द्वारा ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया गया एवं नवीन कानून के बारे में बताया।

जिला पुलिस की आमजन से अपील

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें, कानून एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी सदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now