लाडनूं के करंट बालाजी रोड पर बसाई जा रही नई आवासीय कॉलोनी में रास्ते की चौड़ाई पर्याप्त रखने की मांग, निकटवर्ती कॉलोनी के लोगों ने किया जेसीबी से की जा रही खुदाई का विरोध, बोले 18 फुट रास्ता छोड़ो

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के करंट बालाजी रोड पर बसाई जा रही नई आवासीय कॉलोनी में रास्ते की चौड़ाई पर्याप्त रखने की मांग,

निकटवर्ती कॉलोनी के लोगों ने किया जेसीबी से की जा रही खुदाई का विरोध, बोले 18 फुट रास्ता छोड़ो

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां करंट बालाजी रोड पर महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय के फील्ड (खेल मैदान) में बसाई जा रही आवासीय कॉलोनी को लेकर एक और विवाद पैदा हो गया है। यहां पहले से बसी हुई पास की कॉलोनी के लोगों ने वहां चारदीवारी बनाने के लिए जेबीसी मशीन लगा कर खोदी जा रही नींव के काम को रुकवा दिया है। आसपास के क्षेत्र की महिलाएं एकत्र होकर जेसीबी के आड़े फिर गई और आगे काम नहीं करने दिया। बताया गया है कि इस क्षेत्र में पहले 18-18 फुट चौड़े रास्ते छोड़े गए थे, लेकिन अब यहां सिर्फ 12 फुट का रास्ता ही छोड़ा जा रहा था, जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया। बताया गया है कि यह करंट बालाजी रोड के पास न्यू जनता कॉलोनी में प्लाटिंग की जा रही है, जिसमें फ्रंट पर 18 फुट का रास्ता और बैक साइड में 12-13 फुट का रास्ता छोड़ा जा रहा है। इसी कारण रास्ते की पर्याप्त चौड़ाई बनाए रखें जाने की मांग को लेकर कॉलोनी वाले सभी महिला-पुरुष मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने मांग की कि ‘हमको 18 फुट ही रास्ता ही चाहिए।’ इसे लेकर उन्होंने नगरपालिका और तहसील प्रशासन से मांग भी की है कि उन्हें पर्याप्त रास्ता दिया जावे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव