डीपी पर आकाशीय बिजली गिरने पर भी विद्युत आपूर्ति बंद नहीं किए जाने से हुए हादसे में ढाणी में सभी उपकरण जले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीपी पर आकाशीय बिजली गिरने पर भी विद्युत आपूर्ति बंद नहीं किए जाने से हुए हादसे में ढाणी में सभी उपकरण जले

लाडनूं (kalamkala.in)। विद्युत डीपी पर आकाशीय बिजली गिर जाने के बाद भी अवगत करवाए जाने पर भी बिजली की आपूर्ति बंद नहीं किए जाने और बाद में आंधी के कारण तारों के आपस में भिड़ जाने से घरेलु विद्युत उपकरण जल कर भारी नुक्सान उठाना पड़ा। इसे लेकर विद्युत निगम के लाइनमैन की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
यह सींवा की रलियां ढाणी में डीपी पर आकाशीय बिजली गिरने विद्युत ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया और सूचना के बावजूद बिजली की सप्लाई बंद नहीं करवाई जाने से और देर शाम आंधी से आपस में बिजली के तार भिड़ने से लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। विद्युत निगम के कार्मिकों की लापरवाही का खामियाजा ढाणी मालिक को उठाना पड़ा है। इसमें भुगानानाराम रलिया की ढाणी में विद्युत उपकरण जल गए। यहां अचानक बढ़े हाई वोल्टेज के कारण उनकी आटाचक्की, फ्रीज, कूलर, पंखे, बल्ब आदि सभी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।इस बारे में टिकुराम रलिया पुत्र भुगानाराम रलिया ग्राम-सींवां की रलिया की ढाणी ने बताया कि 26 अप्रेल को सुबह 8 बजे घरेलु सप्लाई व डीपी पर बिजली गिरने से डीपी फाल्ट हो गई। जबकि 8:10 पर लाईनमेन रामनिवास सियाग को इस बारे में अवगत करवा दिया गया, इसके बावजूद भी दिनभर सप्लाई चालु रही, बंद नहीं की गई। यह बहुत बड़ी लापरवाही थी।शाम के समय 5 बजे आंधी आने से 11 केवी लाइन का तार आपस में भिड़ कर घरेलु सप्लाई चालु हो गई, जिसके कारण पूरे घर की फिटिंग व घरेल उपकरण चक्की, फ्रीज, पंखा, बल्ब आदि उपकरण जल कर राख हो गये। इसमें पूर्णतया लाइनमेन की लापरवाही की वजह से हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय लाइनमेन रामनिवास एवं एईएन व जेईएन को बार-बार कॉल करने के बाद में भी लाईन चाह रही। उन्होंने फिर काल भी नहीं उठाए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now