लाडनूं में चाकू से हमला करके युवक को घायल करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में चाकू से हमला करके युवक को घायल करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। स्थानीय रेलवे फाटक के पास आरोपी ने एक युवक पर चाकू मार कर जान से मारने की नियत से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यहां रेलवे फाटक के पास सोमवार रात्रि में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें इमरान पुत्र सलीम शाह सांईं बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल इमरान शाह के चाचा मोहम्मद रफीक ने इस संबंध में लाडनूं पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले में बताया गया कि आरोपी अहमद वहीद पुत्र मोहम्मद शौकत जाति बौपारी गली नंबर 6 ने सोमवार रात करीब 9 बजे इमरान को फोन करके घर से बाहर बुलाया और इमरान के बाहर आने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर घायल इमरान को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह ने बताया कि घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को लाडनूं कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। रंजिश किस बात को लेकर थी, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now