जुआ-सट्टा की रोकथाम कार्यवाही में खाईवाली करते हुए 9 जनों को दबोचा पुलिस ने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जुआ-सट्टा की रोकथाम कार्यवाही में खाईवाली करते हुए 9 जनों को दबोचा पुलिस ने

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा पुलिस ने क्षेत्र में जुआ-सट्टा की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शहर में बाजार क्षेत्र में खाईवाली करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा व मूंडवा डिप्टी विजय कुमार सांखला के सुपरविजन में मूंडवा थानाधिकारी की टीम द्वारा जुआ-सट्टा की रोकथाम के लिए कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 हजार 975 रुपए तथा सौदा लिखी पर्चियां व बालपेन जप्त किए। गिरफ्तार खाईवाली करने वालों में प्रदीप निवासी मूंडवा, सहदेव निवासी मूंडवा, भीकाराम निवासी मूंडवा, महेंद्र निवासी मूंडवा, प्रहलाद निवासी ईनाणा, इस्लाम निवासी झुझण्डा, शैतानराम निवासी मूंडवा, चेलाराम मूंडवा, गणेश निवासी मूंडवा शामिल हैं, जिन्हें शहर के बाजार से खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रीछपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, जगदीश सिंह, कांस्टेबल दुलाराम डूकिया, ओमप्रकाश, देवेंद्र, शेरसिंह, राकेश, छोटाराम, कानाराम टीम में थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now