पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, स्प्रिट से बनाई जा रही थी अवैध शराब, शराब बनाने की 3 मशीनें, एक लाख लेबल, 22 हजार खाली पव्वे, 2784 अवैध देशी शराब के पव्वे, 1400 लीटर स्प्रिट और परिवहन के वाहन सहित मुलजिम को दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, स्प्रिट से बनाई जा रही थी अवैध शराब,

शराब बनाने की 3 मशीनें, एक लाख लेबल, 22 हजार खाली पव्वे, 2784 अवैध देशी शराब के पव्वे, 1400 लीटर स्प्रिट और परिवहन के वाहन सहित मुलजिम को दबोचा

मकराना (kalamkala.in)। पुलिस थाना मकराना द्वारा अवैध शराब के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब फैक्ट्री को जब्त किया है और आरोपी तिलोकचंद बावरी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1400 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त करने के साथ ही अवैध स्प्रिट से निर्मित 2784 देशी शराब के पव्वे बरामद किए हैं और 22000 खाली पव्वे, 17000 ढक्कन, करीबन 1 लाख लेबल व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। अवैध शराब बनाने की 3 मशीनें भी बरामद की जाने के साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन, एक ट्रेक्टर एवं पिकअप जप्त की है। यह मकराना पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर वैभव शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन एवं वृताधिकारी मकराना भवानी सिंह आरपीएस, थानाधिकारी मकराना राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में ग्राम उचेरिया में अवैध देशी शराब बनाने की फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुये आरोपी तिलोकचंद बावरी निवासी उचेरिया को अवैध शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। 8 जून को एएसआई पर्वतसिंह मय जाब्ता को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उचेरियां में स्प्रिट से अवैध देशी शराब का निर्माण करने की फैक्ट्री लगाई हुई है। इस पर पुलिस टीम ने ग्राम उचेरिया में कार्रवाई करते हुए आरोपी तिलोकचंद (48) पुत्र प्रभुराम बावरी, निवासी उचेरिया के रहवासी मकान व बाडा में स्प्रिट से अवैध देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ कर 2784 पव्वे तैयार अवैध देशी शराब, देशी शराब निर्माण की सामग्री, स्प्रिट 1400 लीटर, 22000 खाली पव्वे, लेबल, ढक्कन, पव्वे पैक करने की मशीन, अवैध शराब परिहवन करने में प्रयुक्त वाहन एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली एवं एक पिकअप जप्त कर आरोपी तिलोकचंद को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार के साथ एएसआई पर्वतसिंह व एचसी जीवराज सिंह मकराना व भगवानसिंह परबतसर मय जाप्ता एवं मकराना के सिपाही रामकरण, ओम प्रकाश, दुर्गाराम व सिपाही प्रियंक कुमार परबतसर तथा महिला सिपाही अनिता व रेखा कुमारी एवं चालक बीरबल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now