लाडनूं में गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी पर भीड़ लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ा, लोगों में अवैध सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिए मची होड़, प्रशासन सहित गैस एजेंसी संचालक की अपील- रसोई गैस की कोई कमी नहीं, बुकिंग के नियमों से की जा रही है घर-घर सप्लाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी पर भीड़ लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ा, लोगों में अवैध सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिए मची होड़,

प्रशासन सहित गैस एजेंसी संचालक की अपील- रसोई गैस की कोई कमी नहीं, बुकिंग के नियमों से की जा रही है घर-घर सप्लाई

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला और उपखंड प्रशासन सहित गैस एजेंसी संचालक द्वारा बार-बार यह अपील करने कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है और बुकिंग नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं, इसके बावजूद गैस एजेंसी पर भारी भीड़ लग रही है। आश्चर्य तो यह होता है कि लोग ऑटोरिक्शाओं में बहुत सारे सिलेंडर भर-भरकर गैस एजेंसी पर पहुंचने से भी नहीं चूकते। लगता है लोगों के पास भारी संख्या में अवैध सिलेंडर मौजूद हैं और उन्हें रिफिलिंग करवाने की कोशिश में लगे हैं कि येन-केन-प्रकारेण उन्हें ब्लेक में गैस मिल जाए और वे अवैध स्टॉक कर लेवें। इसी प्रकार बहुत सारे लोग बिना बुकिंग के सिलेंडर लेने की फिराक में रहते हैं और काफी लोग तो ऐसे भी हैं, जिनके पास कोई कनेक्शन डायरी तक नहीं होती। ऐसे लोगों की जांच गैस एजेंसी पर ही की जाकर उनके सभी सिलेंडर जब्त होने चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने और आम जरूरतमंद उपभोक्ताओं को ही नहीं समूचे पुलिस व प्रशासन को परेशान करने वाले लोगों पर सख्ती आवश्यक है।

पुलिस ने बिना बुकिंग वालों को खदेड़ा

लाडनूं की निम्बी जोधा रोड पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इतने लोगों से निपटना गैस एजेंसी में मौजूद पूरे स्टाफ के बस की बात नहीं थी, तो फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने फिर बिना बुकिंग के आए सभी लोगों को वहां से खदेड़ा। इन लोगों से एक तरफ सड़क जाम हो गई और आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं जरूरतमंद बुकिंग वाले उपभोक्ता खासे परेशान होते हैं। लोगों द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाएं निंदनीय है और असहनीय है। इधर जिला रसद अधिकारी कार्यालय का कहना है कि रसोई गैस को लेकर पिछले दिनों उन्होंने लाडनूं से 28 अवैध रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए थे। उनके पास और भी विभिन्न स्थानों पर अवैध सिलेंडर होने की जानकारी है और उनका अभियान अभी जारी है। वे छापे मारकर ऐसे सिलेंडर जब्त करने के साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now