लाडनूं की बेटी आरजू खींची ने नीट में सफल होकर बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा में कदम, लाडनूं का खटीक समाज स्वागत व बधाइयों के लिए उमड़ पड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की बेटी आरजू खींची ने नीट में सफल होकर बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा में कदम,

लाडनूं का खटीक समाज स्वागत व बधाइयों के लिए उमड़ पड़ा

 

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में लाडनूं के खटीक परिवार की एक बेटी आरजू खींची ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 720 अंकों में से 516 अंक प्राप्त किए तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में 2542वीं रैंक हासिल की है। लाडनूं की इस बेटी आरजू खींची पुत्री नानूराम खींची का मानना है कि मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर ही सफलता पाई जा सकती है। आरजू खींची की इस उपलब्धि से लाडनूं क्षेत्र के समस्त अनुसूचित वर्ग सहित सभी जातीय समाजों में भी खुशी छायी है और आरजू से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई है। हर वर्ग की बेटियों के उच्च शिक्षित होने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरजू खींची के परिणाम आने पर लाडनूं के समाजसेवी सुरेश खींची ने उसके घर पहुंचकर उसे साफा एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उसके साथ उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। सुरेश ने बताया कि जब किसी परिवार की बेटी डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाती है, तब केवल उस परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि ऐसी प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियों की सफलता पर बधाई देने का सिलसिला तो रुकना ही नहीं चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरजू ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आरजू के माता-पिता को भी विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का यह परिणाम है। पार्षद सुमन देवी ने भी आरजू को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेटी पढ़ेगी, तभी दो कुलों का नाम रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि जब आरजू उच्च शिक्षा के लिए सीकर गई थी, तब परिवार सहित समाज के लोगों को उसकी चिंता रहती थी, लेकिन आज उसकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि आरजू ने अपने माता-पिता, परिवार, समाज और लाडनूं का नाम रोशन किया है। यह सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now