पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके,

लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस द्वारा मई माह के प्रथम बुधवार को जिले के समस्त थानों द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड आदि पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
इसके तहत पुलिस थाना लाडनूं द्वारा यहां लकी डिफेंस एकेडमी लाडनूं में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी शिंभु दयाल मीणा ने अध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों और सुरक्षा के सम्बन्ध में सावचेत किया। उन्होंने सभी से सतर्क रहने, सुरक्षित रहने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करने और संदिग्ध कॉल या लिंक से बचने की सलाह दी। इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम का लाभ लक्की डिफेंस एकेडमी के 80 प्रशिक्षु छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा उठाया गया। इसी प्रकार जसवंतगढ़ पुलिस थाने द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हेप्पी करेटिव लाइब्रेरी, जसवन्तगढ में किया गया, जिसमें करीब 35 विधार्थियों ने भाग लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में जसवंतगढ पुलिस थाने के साईबर प्रभारी एएसआई अनिल कुमार और साईबर सहायक कांस्टेबल मुकेश ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए तथा कोई भी वारदात होने पर तत्काल सूचित करने व सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now