पानी के बिना भविष्य में गंभीर परेशानियों की संभावना- प्रहलाद राय, अध्यक्ष माटी कला बोर्ड, विद्युत विभाग जीएसएस पर मनाया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पौधारोपण किया, परिंडे बांधे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी के बिना भविष्य में गंभीर परेशानियों की संभावना- प्रहलाद राय, अध्यक्ष माटी कला बोर्ड,

विद्युत विभाग जीएसएस पर मनाया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पौधारोपण किया, परिंडे बांधे

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान 2026 के तहत लाडनूं स्थित 90 नम्बर 33/11 केवी जीएसएस पर श्री यादे माटी कला बोर्ड (राजस्थान सरकार) के अध्यक्ष प्रहलादराय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रहलाद राय ने सभी आमजन एवं कर्मचारियों को पानी के महत्व व भविष्य में हो सकने वाली गंभीर परेशानी के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित जनों को जल संरक्षण से सम्बन्धित शपथ दिलवायी गयी। इसके अलावा इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चैयरमेन प्रहलाद राय ने सबके साथ मिलकर गर्मी के मौसम को ध्यान में रख कर पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिण्डे भी लगाये और उनमें पानी भरा। साथ ही पौधारोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय का स्वागत-सम्मान अधीक्षण अभियंता डीडवाना एफआर मीणा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक, अधीक्षण अभिंयता (पवस) अविविनिलि डीडवाना-कुचामन एफ.आर. मीणा., अधिशाषी अभियंता लाडनूं रामचन्द्र जांगलवा, सहायक अभियंता शहरी सचिन अग्रवाल, सहायक अभियंता ग्रामीण अवधेश कुमार बैरवा, सहायक अभियंता निम्बीजोधा गोपालकृष्ण शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता सुखदेव, विकास कुमार, राजकुमार, शाहिल गौरी व समाजसेवी मोहनसिंह जोधा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now