पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिस मित्र संगठन ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिस मित्र संगठन ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस मित्र संगठन द्वारा यहां पुलिस थाना परिसर में पहुंच कर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। समारोह में पुलिस मित्र संगठन के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में हेमंत नाहर, संजय मोदी, उमेश जांगिड़, सचिन प्रजापत, अजय चौपड़ा एवं गोविंद जागिड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। पुलिस मित्र संगठन द्वारा समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। समारोह के अंत में मिठाई वितरण कर आपसी सौहार्द और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now