किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाए- मोदी, सरकारी विभागों की रैंकिंग होकर रिपोर्ट होगी नियमित रूप से सार्वजनिक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाए- मोदी,

सरकारी विभागों की रैंकिंग होकर रिपोर्ट होगी नियमित रूप से सार्वजनिक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को राजनीतिक-सामाजिक संरक्षण नहीं देने का आह्वान किया है। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के लंबित मामलों के आधार पर सरकारी विभागों की रैंकिंग की जानी चाहिए और इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हमें एक ऐसा प्रशासनिक पारिस्थितकी तंत्र विकसित करना है, जो भ्रष्टाचार को तनिक भी झेलने वाल नहीं हो। मोदी यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सीवीसी के नए प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया।
पिछली सरकारों ने लोगों का विश्वास खोया
मोदी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए, विश्वास और विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने ना केवल लोगों का विश्वास खोया, बल्कि वह लोगों पर भरोसा करने में भी विफल रही थी। उनकी सरकार पिछले 8 वर्षो से सरकारी सेवाओं की कमी और दबाव की व्यवस्था को बदलने की कोशिश कर रही है।
भ्रष्टाचार से निपटने के तरीके बताए
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार दूर करने के लिए जनता के सामने सेवाओं के अभाव या कमी को दूर करने को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, सेवा संतृप्ति (सेवा की सर्वसुलभता) और आत्मनिर्भर भारत भ्रष्टाचार से निपटने के 3 प्रमुख तरीके हैं। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि एक विकसित भारत के लिए हमें भ्रष्टाचार पर ऐसा प्रशासनिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा कि सीवीसी भ्रष्ट और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्थाओं को रक्षात्मक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ विश्वास के साथ कार्रवाई करते हैं, तो पूरा देश साथ होता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now