शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का ज्ञापन, करणीसिंह से हुई सकारात्मक वार्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का ज्ञापन, करणीसिंह से हुई सकारात्मक वार्ता

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के तत्वावधान में शिक्षक समुदाय की विभिन्न समस्याओं को लेकर यहां भाजपा विधायक प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह को शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक संघ के सदस्यों एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने ठाकुर करणी सिंह से हुई भेंट और वार्ता को सकारात्मक बताया और जानकारी दी कि वार्ता के दौरान शिक्षकों से जुड़ी हुई अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संघ के उपशाखा मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि ठाकुर करणीसिंह ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी कोई भी समस्या हो मुझे अवगत कराएं, उनके शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इन प्रमुख समस्याओं को उठाया गया

ज्ञापन में दी गई प्रमुख मांगों में शिक्षा विभाग के सभी संवर्गों में स्थानान्तरण पर लगे प्रतिबंध को हटाकर प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए। सभी स्तर की लंबित पदोन्नतियों के लिए समयबद्ध कार्यक्रम तय कर प्रक्रिया पूर्ण की जाए। राज्य के सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए, शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक महिला मंत्री पूनम वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, महिला उपाध्यक्ष मुकेश कंवर, पुनीत कुमार वर्मा, मन्नालाल टाक, संगीता भोजक, द्रौपदी, नरेंद्र प्रसाद स्वामी, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सैन, प्रवीण गोठवाल, तारेश शर्मा, अभिषेक, विकास शर्मा , विजय राज, लक्ष्मण दास स्वामी, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, चेतन, विनोद शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now