लाडनूं के आधी पट्टी-गोविन्द भवन क्षेत्र में जल-सप्लाई की समस्या, 100 से 150 घंटों के अंतराल की जगह 72 घंटों बाद पानी देने की मांग, उपखंड स्तरीय जन सुनवाई और संपर्क पोर्टल की शिकायतों का भी कोई असर नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के आधी पट्टी-गोविन्द भवन क्षेत्र में जल-सप्लाई की समस्या, 100 से 150 घंटों के अंतराल की जगह 72 घंटों बाद पानी देने की मांग,

उपखंड स्तरीय जन सुनवाई और संपर्क पोर्टल की शिकायतों का भी कोई असर नहीं

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां आधी पट्टी, गोविन्द भवन एरिया में पेयजल सप्लाई व्यवस्था सही नहीं होने की शिकायत करते हुए आपूर्ति सुधारे जाने की मांग को लेकर कलेक्टर व उपखंड अधिकारी को देकर गत 13 जून को जन सुनवाई के दौरान आधी पट्टी, गोविन्द भवन एरिया में पानी सप्लाई में सुधार व राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के परिवाद सं. 062406519551151 दिनांक 14-06-24 के निस्तारण की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि जन सुनवाई दिनांक 13-06-24 में एसडीएम को अवगत करवाया गया था कि गोविन्द भवन एरीया में 5-6 दिनों से मात्र एक घंटे ही पानी की सप्लाई आती है, जिसमें मात्र 600-700 लीटर ही पानी आता है, जो अपर्याप्त और सामान्य जन का शोषण है। साथ ही जलदाय विभाग की नाकामी का सबूत है। इस जन सुनवाई में रखी बात पर आपके हस्तक्षेप के बाद भी जलदाय विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसका केवल राजस्थान सम्पर्क पर परिवाद दर्ज कर दिया गया। अंत में 20 जून को परिवाद का किसी भी तरह का समाधान किए बिना ही निस्तारण कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि एक असक्षम सहायक अभियंता की मनमर्जी और दया पर 5-6 दिनों में 600-700 लीटर पानी में अपनी दिनचर्या पूरी करने पर की मजबूरी अब असहनीय है। उन्होंने 72 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई व्यवस्था की जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ष्याम सुन्दर शर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, दिलीप वर्मा, सरिता सैन, बच्छ कंवर, मदन मोहन, छत्तर जैन आदि शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now