लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर में किया जा रहा है समस्याओं का समाधान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर में किया जा रहा है समस्याओं का समाधान

लाडनूं (kalamkala.in)। शहरी समस्या समाधान शिविर- 2025 के अन्तर्गत नगर पालिका लाडनूं में लगाए जा रहे शिविरों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद चिकित्सा विभाग, समाजिक अधिकारिता एवं न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत निगम आदि 16 दिसंबर से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी देकर जन साधारण को लाभान्वित किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा गुरुवार को आयोजित शिविर में 2 नामान्तरण तथा 1 भवन निर्माण स्वीकृति जारी की गई। इसके अलावा जन्ग प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्रों का निस्तारण भी शिविर में शीघ्रता से किया जा रहा है। शिविर प्रभारी एवं लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ अभियंता सुनील जागिड़, सहाय प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर चौधरी, मदनलाल डारा, सहायक कर्मचारी मोहम्मद मुस्तफा हसन, सुपरवाइजर श्रीमती दीक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंजू स्वामी, डॉ. तरूण भार्गव, सतवीर, नर्सिंग आफिसर श्रीमती लतिका, वरिष्ठ सहायक दीपक जांगिड़, कनिष्ठ सहायक भैराराम, वीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने बताया कि समस्या समाधान शिविर शिविर आगामी 24 दिसम्बर जारी रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now