नेताजी सुभाष बोस जयंती पर शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत, विधायक भाकर ने नेताजी के आदर्शों को बताया प्रेरणादायक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नेताजी सुभाष बोस जयंती पर शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत,

विधायक भाकर ने नेताजी के आदर्शों को बताया प्रेरणादायक

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार 23 जनवरी को नेताजी सुभाष बोस जयंती के उत्सव पर विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले विद्यालय की विशाल प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। फेरी के दौरान नगर के गणमान्य लोगों व अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा व शामिल विद्यार्थियों का तिलक करके स्वागत किया। नेताजी सुभाष बोस के चित्र का लोगों ने पूजन भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष सुजला कालेज के पूर्व प्राचार्य एच.एल. गोदारा थे। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश भाकर रहे एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं के प्राचार्य डॉ. गजादान चारण, राजस्थानी भाषा के साहित्यकार घनश्यामनाथ कच्छावा और सेवानिवृत प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग भंवरदास स्वामी रहे।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मुकेश भाकर ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन परिचय देते हुए उनके आदर्शों, प्रखर राष्ट्रीय भावनाओं, वैश्विक नेतृत्व क्षमता आदि से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए अतिथिगण ने दीप प्रज्वलन के साथ की। कार्यक्रम में बहुत सारी सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां जैसे नेताजी पर कविता पाठ, सामूहिक नृत्य- केशरी के लाल, चक धूम धूम, चरी नृत्य, घूमर आदि की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र 2022-23 में 90 और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now