दो करोड़ की राशि से रॉल मॉडल बनेगा बल्दू का पीएम श्री विद्यालय, तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 350 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की, रैली निकाली, प्रतियोगिताएं आयोजित की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो करोड़ की राशि से रॉल मॉडल बनेगा बल्दू का पीएम श्री विद्यालय,

तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 350 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की, रैली निकाली, प्रतियोगिताएं आयोजित की

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव बल्दू स्थित ‘पीएम श्री विद्यालय’ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दू में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली जाकर ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिवस को चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा 350 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें विद्यार्थियों की विभिन्न जांचें की गई एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपकरण वितरित किया जाना निर्धारित किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार पूनिया ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘पीएम श्री’ के अंतर्गत लाडनूं तहसील से एकमात्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दू का चयन हुआ है। इस योजना में विद्यालय विकास पर दो करोड़ की राशि आवंटित की गई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय एक रॉल मॉडल के रूप में काम करेगा। इस अवसर पर स्टाफ मेंबर और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now