संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक,

लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। श्रीयादे माटी कला बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद राय टाक के लाडनूं आगमन पर यहां प्रजापति भवन में स्थानीय प्रजापति समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यमंत्री प्रहलाद राय टाक का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रहलाद राय टाक ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य आधारित कार्य करने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा शिक्षा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग, संवाद और समन्वय की भावना विकसित करनी होगी। समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाकर उन्हें प्रशासनिक सेवाओं, व्यवसाय, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। राज्यमंत्री टाक ने समाज के लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास, सम्मान और नई उपलब्धियों की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने संदेश दिया कि संगठन की शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है और युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रहलाद राय की उपस्थिति में सभी समाजजनों ने समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने प्रहलाद राय टाक के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर प्रजापत ने किया। इस अवसर पर लालचंद नागपुरिया, कैलाश घोड़ेला, कमल घोड़ेला, रमेश नागपुरिया, पार्षद संदीप प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत व बच्छराज नागपुरिया तथा हुलास चंद प्रजापत, अमरचंद, नवीन घोडे़ला, महावीर प्रजापत सहित समाज की संपूर्ण कार्यकारिणी, अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now