युवा वर्ग को शिक्षा और संसाधनों की पर्याप्त सुविधा मिलने पर ही समाज की प्रगति संभव- राजकुमार दाधीच नाटास, दाधीच विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए एक करोड़ की स्कॉलरशिप फंड की घोषणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवा वर्ग को शिक्षा और संसाधनों की पर्याप्त सुविधा मिलने पर ही समाज की प्रगति संभव- राजकुमार दाधीच नाटास,

दाधीच विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए एक करोड़ की स्कॉलरशिप फंड की घोषणा

उदयपुर (kalamkala.in)। अखिल भारतीय दाधीच (दायमा) ब्राह्मण महासभा के 50वें अधिवेशन में सबसे अधिक चर्चा और प्रमुख आकर्षण के रूप में शेखावाटी आंचल के किसान परिवार से सम्बद्ध उद्योगपति राजकुमार दाधीच (नाटास, झुंझुनू/ वर्तमान राउरकेला, उड़ीसा) का नाम छाया रहा। राजकुमार दाधीच नाटास ने अधिवेशन के दौरान दाधीच समाज के मेधावी छात्रों के लिए एक करोड़ रुपये के स्कॉलरशिप फंड की घोषणा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब युवा वर्ग को शिक्षा और संसाधनों की पर्याप्त सुविधा मिले। उल्लेखनीय है कि दाधीच पूर्व में भी अपने पैतृक गांव नाटास (झुंझुनू) में विद्यालय निर्माण, राउरकेला में अस्पताल निर्माण, वेद पाठशाला गोठ मांगलोद (जायल) निर्माण और जयपुर स्थित दाधीच समाज भवन निर्माण में उदार आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच ने इस घोषणा को समाज के इतिहास में ‘शिक्षा उत्थान का स्वर्णिम अध्याय’ बताया और राजकुमार दाधीच को समाजसेवा का नया आयाम स्थापित करने वाला बताया। उदयपुर में हिरण मगरी स्थित स्वागत वाटिका में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ के सांसद सी. पी. जोशी मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय दाधीच ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच ने की। अधिवेशन में महासभा के संविधान में संशोधन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामुहिक विवाह आयोजन और समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now