सामाजिक बुराईयों व आडंबरों के खिलाफ आवाज बुलंद कर महिलाओं को सशक्त बनाने में अग्रणी रही सावित्री बाई फुले- घिंटाला, ‘राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस’ घोषित करने की मांग, लाडनूं में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामाजिक बुराईयों व आडंबरों के खिलाफ आवाज बुलंद कर महिलाओं को सशक्त बनाने में अग्रणी रही सावित्री बाई फुले- घिंटाला,

‘राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस’ घोषित करने की मांग, लाडनूं में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। महान समाजसेविका महिला उद्धारक शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में एक मुहिम शुरू करते हुए 3 जनवरी को ‘राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस’ घोषित करवाने के लिए सोमवार को उपखंड अधिकारी लाडनूं के जरिए भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। यह ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा के कक्ष में लाडनूं नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा कुछ महिला जिलाध्यक्ष पार्षद व समाजसेविका सुमित्रा आर्य, रूपाराम टाक व राजेंद्र कुमार शर्मा ब्लाक प्रमुख प्रबोधक संघ सहित कई लोगों ने सौंपा और ज्ञापन के सम्बन्ध में उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा से चर्चा भी की। प्रधान मंत्री को सम्बोधित इस ज्ञापन में 3 जनवरी, सावित्री बाई फुले की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस घोषित करवाया जाने बाबत लिखा गया है कि 3 जनवरी, 1831 को नया गाँव, सतारा महाराष्ट्र में सावित्री बाई फुले का जन्म हुआ था। फुले को उनके परिवार एवं पति ज्योतिराव के समर्थन से समाज में महिलाओं के उन्नयन, सुधार एवं शिक्षा प्रचार-प्रसार के चलते पुणे में प्रथम बालिका स्कूल खोला, भेदभाव के खिलाफ लड़ी सामाजिक कुरीतियाँ-आडम्बरों का उन्मूलन किया, जिससे नारी विभिन्न बंधनों से मुक्त हुई व महिला शिक्षा, रोजगार व विकास को बल मिला। ऐसे में सावित्री बाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक बनी। जिसके लिए उनकी 195वीं जन्म जयंती से राष्ट्र भर में, 3 जनवरी को ‘राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस’ घोषित करवाने की मुहिम शुरू की गई है।

देश की प्रथम महिला शिक्षिका का सम्मान जरूरी

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला ने बताया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के नया गांव में जन्मी सावित्रीबाई फुले के पति ज्योति राव फुले व परिवार के सहयोग से पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल खोलने, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीतियों, सामाजिक बुराईयों व आडंबरों के खिलाफ आवाज बुलंद कर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ताउम्र प्रयास करने के चलते देश की प्रथम महिला शिक्षिका के खिताब से जाने-पहचाने जाने वाली शख्सियत के कृतित्व व जीवनी से भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए सरकार को चाहिए कि 3 जनवरी को ‘राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस’ घोषित करे। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रा राम मेहरा ने बताया कि सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती से इस मुहिम को शिक्षक संगठनों, जन संगठनों व आमजन के समर्थन व सहयोग से शुरू किया गया है। वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं और शूद्रों, पिछड़ों, मजदूरों, किसानों और गरीब तबकों के उत्थान के लिए अपना जीवन झोंक दिया था। उन्हें आज उनके त्याग और बलिदान का पूरा सम्मान मिलना जरूरी है। इस अवसर पर मोहनराम जानूं, पन्नाराम भामू, अब्दुल अजीज खां, सुरेंद्र सिंह राठौड़, सुमन सैनी, माया कंवर व गोपी राम बिजारणियां सहित कई लोगों ने मुहिम का हिस्सा बन कर सहयोग करने का फैसला किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now