लाडनूं के राजेश दूगड़ को राजस्थान सरकार द्वारा ‘भामाशाह सम्मान’ दिए जाने पर दी बधाइयां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के राजेश दूगड़ को राजस्थान सरकार द्वारा ‘भामाशाह सम्मान’ दिए जाने पर दी बधाइयां

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में लाडनूं के राजेश दूगड़ को ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजे जाने पर भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें भारत विकास परिषद की लाडनूं शाखा का ऊर्जावान सदस्य और भामाशाह समाजसेवी बताया है। परिषद के अध्यक्ष बृजेश महेश्वरी ने राजेश दूगड़ (लाडनूं- वापी-हैदराबाद) को राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया जाने पर हर्ष जताते हुए बताया कि दूगड़ एक प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनको शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “भामाशाह पुरस्कार” राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदान किया। महेश्वरी ने बताया कि राजेश दूगड़ जैन विश्व भारती के ट्रस्टी, योगक्षेम व्यवस्था समिति के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष, वापी सभा के परामर्शदाता, श्री राजस्थान जैन एकता मंच वापी के संरक्षक तथा राजस्थान प्रगति मंडल के पैटर्न ट्रस्टी के रूप में समाज सेवा के अनेक आयामों को सशक्त बना रहे हैं।वे व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कारण समाज में उनकी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। उन्हें यह भामाशाह सम्मान दिए जाने पर भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। शाखा परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने राजेश दूगड़ को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की तथा कहा कि इसी मनोभाव से वे निरंतर प्रगति के शिखर पर आरोहण करते रहें तथा समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now