कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जनता के आक्रोश का प्रतिरूप है रथयात्रा- जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, भाजपा की जन आक्रोश रथयात्रा का पाबोलाव धाम से शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जनता के आक्रोश का प्रतिरूप है रथयात्रा- जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह,

भाजपा की जन आक्रोश रथयात्रा का पाबोलाव धाम से शुभारम्भ

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही जन आक्रोश रथयात्रा को यहां सिद्धहनुमंतपीठ पाबोलाब धाम में रवाना करके आशीर्वाद प्रदान करते हुए महंत कमलेश भारती ने कहा है कि वर्तमान में देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, उससे मुकाबले के लिए हर तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया जाना आवश्यक है। यह यात्रा देश के लिए मंगलमय साबित होगीं साथ ही प्रदेश में बदलाव का एक अच्छा संकेत भी इससे प्रसारित होगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि कांग्रेस सरकार सुशासन देने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है। इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति के रूप में यह जन आक्रोश यात्रा है। पूरे प्रदेश में घूम कर यह रथयात्रा कांग्रेस सरकार की चूलें हिलाने का काम करेगी। जिला मंत्री जगदीश पारीक, यात्रा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा ने यात्रा के सम्बंध में जानकारी दी।

रथ का पूजन करके झंडी दिखा किया रवाना

इस अवसर पर पाबोलाव धाम के महंतश्री कमलेश्वर भारती ने रथ का पूजन करके रथयात्रा का लाडनूं विधानसभा के लिए शुभारम्भ किया और बाद में झंडी दिखा कर महंत कमलेश्वर भारती व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने रथ को रवाना किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, जिला परिषद सदस्य मरुधर कंवर, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जयनारायण पूनिया, मीठड़ी मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह, अंजनीकुमार सारस्वत, प्रेमदास स्वामी, श्रवण सिंह, भवानी सिंह, प्रहलाद सिंह, दानसिंह, लक्ष्मण सिंह आसोटा, पदम् सिंह, तेजसिंह, उम्मेद सिंह, चांदसिंह, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, ताराचंद पारीक, महेंद्र सिंह, कुन्नाराम नायक, भवानी सिंह रायधना, गज्जू ढाका, श्यामसुंदर पंवार, पार्षद लूणकरण शर्मा, चेतन भोजक, दशरथ सिंह, सुरेश खिंची, गंगाराम रैगर, श्यामसुंदर शर्मा, महावीर गुर्जर, संयोजक नाथूराम कालेरा, जिला मंत्री जगदीश पारीक, निम्बीजोधां मंडल अध्यक्ष नवरत्न खीचड़, श्यामसुंदर पारीक, मदनगोपाल नवहाल, राजकुमार चिंडालिया, सुरेश खिंची, गंगाराम रैगर, श्यामसुंदर शर्मा, महावीर गुर्जर, ओमप्रकाश माली आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now