अपने आस-पड़ोस में चलाएं स्वच्छता की मुहिम- असलम खान, सांसी बस्ती में स्वच्छता व सिवरेज योजन का महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपने आस-पड़ोस में चलाएं स्वच्छता की मुहिम- असलम खान,

सांसी बस्ती में स्वच्छता व सिवरेज योजन का महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत यहां सांसी बस्ती में आमजन को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने सभी को सिवरेज परियोजना की जानकारी दी और बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण डेंगू, मलेरिया उल्टी-दस्त आदि अनेक बीमारियां होती हैं और सभी जनों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। सिवरेज योजना शुरू हो जाने पर गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा और गंदे पानी का उचित निस्तारण हो सकेगा। इसलिए सभी को सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कनेक्शन के समय सभी को अपने घरों में सिवेरज कनेक्शन करवाना चाहिए। असलम खान ने सिवरेज में किसी प्रकार का ठोस पदार्थ या प्लास्टिक प्रवाहित नहीं करने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की और महिलाओं से अपने पड़ोस में स्वच्छता रखने के लिए मुहिम चलाने काआग्रह किया। उन्होंने सावधानियां बताते हुए कहा कि कचरा बीनते समय अपने हाथंो में दस्ताने पहनने चाहिए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी ने घरों से निकलने वाला कचरे को केवल नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डाल कर मौहल्ला को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी का अहसास करवाया। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई रखते हुए शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सहयोग के लिए कहा। इस समूह चर्चा में एसओटी रामकिशोर, सुमन, द्रौपदी, चंद्रप्रभा, शारदा, संतोष, मुन्नी, प्रेम, करण सहित अन्य ने अपनी भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now