लाडनूं में रैन बसेरा में सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देने के निर्देश, ईओ संजय बारासा ने रैन बसेरा प्रभारी और कार्मिकों को किया व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पाबंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रैन बसेरा में सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देने के निर्देश,

ईओ संजय बारासा ने रैन बसेरा प्रभारी और कार्मिकों को किया व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पाबंद

लाडनूं (kalamkala.in)। भीषण सर्दी व शीतलहर के दौरान यहां नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा में राहगीर, गरीब, जरूरतमंद आदि के लिए रात्रि विश्राम हेतु की गई व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार बारासा ने बुधवार को रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां डा. गुहराय स्टेडियम में चल रहे रैन बसेरा की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की ड्यूटी, आवश्यक रजाई-बिछौनों की स्थिति आदि का मुआयना किया और वहां तैनात कर्मचारी राकेश बाजिया और सफाईकर्मी को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए और वहां जो कमियां नजर आई उनके लिए उन्हें सुधारने के लिए आगाह किया। रैन बसेरा प्रभारी रविन्द्र सिंह को लोगों के रहने की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाने, किसी तरह की कोई कमी नहीं आने देने आदि के लिए पाबंद किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now