लाडनूं नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद का कार्यभार संजय बारासा ने संभाला, खाली पड़ी कुर्सी को योग्य अधिकारी मिला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी से राज्य सरकार ने आदेश जारी कर ईओ के पद पर बैठाया, लाडनूं के लिए उम्मीदें जागी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद का कार्यभार संजय बारासा ने संभाला, खाली पड़ी कुर्सी को योग्य अधिकारी मिला,

सहायक प्रशासनिक अधिकारी से राज्य सरकार ने आदेश जारी कर ईओ के पद पर बैठाया, लाडनूं के लिए उम्मीदें जागी

लाडनूं (kalamkala.in)। लम्बे समय में नगर पालिका में स्थाई अधिशाषी अधिकारी के नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे शहरवासियों को अब राहत की सांस मिली है। शनिवार को नगर पालिका में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय बारासा ने राज्य सरकार के आदेशानुसार अधिशाषी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण ने शनिवार को दोपहर 12.15 बजे संजय कुमार को नगर पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले यहां झब्बर सिंह ईओ का कार्यभार संभाल रहे थे, जो बोरावड़ नगर पालिका में पदस्थापित थे और अस्थाई रूप से लाडनूं का कार्यभार भी संभाल रहे थे। उनका स्थानांतरण पोकरण हो जाने से लाडनूं नगर पालिका में ईओ का पद रिक्त हो गया था। अब स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आदेश जारी करके प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति की गई है। यह आदेश आयुक्त एवं शासन सचिव कुमार पाल गौतम द्वारा राजस्थान नगरपालिका (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा के अधिकारियों के लिए किए गए हैं। संजय बारासा लाडनूं के जाए-जन्मे हैं और सभी लोगों से भलीभांति परिचित हैं। निश्चित है कि वे अपने शहर के विकास, सौंदर्य और सुशासन के लिए प्रयत्न अवश्य करेंगे और पालिकाध्यक्ष व पार्षदों के साथ बेहतरीन तालमेल रखते हुए शहर को समस्यामुक्त भी रखेंगे। ‘कलम कला’ संजय बारासा को नवीन जिम्मेदारी के बेहतर निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देता है। कलम कला की प्रधान सम्पादक और पार्षद सुमित्रा आर्य ने बारासा को बधाई देते हुए नगर-विकास की सोच को प्रखर रखने की शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now