निम्बी जोधां : खेतों से सिंचाई के उपकरणों को चोरी करने की डेढ़ दर्जन वारदातें करने वाला चोर गिरफ्तार,  चोरी के आरोपी के साथियों और चोरी के लिए प्रयुक्त वाहन व चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां : खेतों से सिंचाई के उपकरणों को चोरी करने की डेढ़ दर्जन वारदातें करने वाला चोर गिरफ्तार, 

चोरी के आरोपी के साथियों और चोरी के लिए प्रयुक्त वाहन व चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस 

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के निम्बी जोधां पुलिस थाने में दर्ज चोरी के प्रकरण में मुलजिम बाबूलाल नायक (25) निवासी मूंदड़ा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरी के इस आरोपी ने करीब डेढ़ दर्जन चोरियां कबूल की है और अपने अनेक साथियों के बारे में भी पुलिस को बताया है। पुलिस उन साथियों के साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं चोरी किया गया माल बरामद करने में जुटी है। आरोपी द्वारा आस-पास के गावों में करीबन डेढ़ दर्जन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। उन सबका खुलासा भी इस आरोपी के जरिए किया जाना संभव होगा। आरोपी द्वारा अब तक हुडास, साडांस, रताऊ, सिकराली व आस-पास के अन्य गांवों में करीब डेढ़ दर्जन चोरी की वारदातें की जा चुकी।

सांडास में हुई 50 फव्वारों और 50 पाइपों की चोरी

सांडास गांव के सालगाराम (49) पुत्र नोलाराम जाट के  साण्डास स्थित खेत, जो बटाईदार चेनेन्दर पोटलिया निवासी झाड़ेली को 1 वर्ष के लिये बटाई पर बताया गया है, में ट्यूबवेल है और जीरा व ईसबगोल कि फसल की बुवाई की हुई है। इस खेत में से गत 9 जनवरी की रात्रि आरोपी आदि चोरों द्वारा 50 फव्वारे व 50 पाईप 2.5 इंच के चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट पर निम्बी जोधां पुलिस थाना में मुकदमा नम्बर 01/2025 दिनांक 10.01.2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

अब तक डेढ दर्जन वारदातें करना किया कबूल

निम्बी जोधां के आस-पास के गांवों के खेतों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने दिशा-निर्देश दिये। उन्हीं के अनुसार टीम ने तकनीकी सहायता व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक कर घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया। मुल्जिम को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश भी दी गई। पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी बाबूलाल से  पूछताछ की गई, जिसमें मुलजिम ने हुडास, साडांस, रताऊ, सिकराली व आस-पास के अन्य गांवों में करीब डेढ़ दर्जन वारदातें सिंचाई के उपकरण (नोजल व पाईप) चोरी करना बताया है। गिरफ्तार अभियुक्त से वारदात में लिप्त अन्य साथी एवं वाहन के संबंध में अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में निम्बी जोधां के थानाधिकारी हरीकृष्ण तंवर एवं टीम सदस्य हेड कांस्टेबल बस्तीराम, आसूचना अधिकारी  रामकुंवार, कांस्टेबल रामचन्द्र, जसुराम, राजकुमार, अजय व बृजगोपाल शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now