ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़,

लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रमुख ग्रामीण लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर कोयल गांव में प्रतापसिंह जोधा के फार्म हाउस पर बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा की और चुनाव में सही उम्मीदवारों को भाजपा के टिकट से उतारे जाने और उसको विजयी बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह कोयल की अध्यक्षता में हुई इस विशाल बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट आदि मंचस्थ रहे।

पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं, भाजपा को जिताने के लिए है बैठक

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि अगले महीने पंचायत राज का चुनाव होना है। इस बार पंचायत समिति में साफ-सुथरा व्यक्ति जीते और पंचायत समिति में अच्छी साफ छवि का व्यक्ति ही प्रधान बने। इस पर सबको सजग रह कर ध्यान देना है। राज्य में भाजपा सरकार है तो उसी के उम्मीदवार को वोट दें, ताकि पंचायत समिति में सारे काम हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कोई पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है, बल्कि यह प्रयास है कि पार्टी का टिकट अनुभवी व सही व्यक्ति को ही मिले और हमें मिल कर पंचायत समिति चुनाव कैसे भी करके पार लगानी है।

भ्रष्टाचार की व्यवस्थाओं में सुधार लाना जरूरी

इस अवसर पर जगदीश सिंह ने कहा कि जाट समाज की भूमिका से ही भाजपा को फायदा होता रहा है। मनोहर सिंह को विधानसभा में भेजने में जाट समाज की अहम भूमिका रही थी। इस समाज को गले लगाने की जरूरत है, वही राजनीति सही रहती है। साथ ही भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ अभियान की भी जरूरत है। आप सभी मिल कर स्वच्छ और अच्छा पंचायत मंडल बनाएं। आप सभी सता के साथ रहें और पंचायत समिति का प्रधान बनाएं। प्रयास रहना चाहिए कि भ्रष्टाचार बिल्कुल ही नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यह बैठक बीजेपी के पक्ष में रखी गई है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि जो विरासत मनोहर सिंह और हरजीराम बुरड़क बना कर गए, उसे कायम रखें। आप सभी साथ देंगे और टिकट के लिए प्रयास करेंगे, तो उसी को टिकट मिलेगी, जो हम सब मिलकर तय करेंगे। उन्होंने बताया कि होस्पीटल हो, चाहे पंचायत समिति हो, सभी जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं के काम नहीं होते। इस तरह की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। स्वच्छ राजनीति के लिए लोगों में गहरी भावना रही, इसी कारण यह मीटिंग रखी गई है। आप सब मिलकर साफ-सुथरी छवि के व्यक्ति को प्रधान बनाएं।

भाजपा के स्वच्छ छवि के व्यक्ति को ही चुनाव लड़ाएं और जिताएं

बैठक में पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क ने कहा कि इस बार सात साल बाद पंचायत चुनाव होगा। अभी इसके लिए लॉटरी निकलेगी। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव के लिए होगा, इसलिए इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव में अच्छा व्यक्ति ही चुना जाए, हमें यह तय करना है। राजस्थान में भाजपा का राज है, इसलिए उसी सतारूढ़ पार्टी का ही जनप्रतिनिधि हमें चुनना चाहिए। इसके लिए सब अपने-अपने मंडल व क्षेत्र में उचित व अच्छी छवि का आदमी देखें और उसे ही चुनाव लड़ाएं। वह ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जो जीत सके और पार्टी के लिए भी समर्पित हो।

नेता की पसंद-नापसंद से नहीं जनता की पसंद के व्यक्ति को मिले टिकट

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि कई बार ऐसे व्यक्ति को टिकट मिल जाती है, जो नेताओं को पसंद नहीं होता, लेकिन पसंद-नापसंद से नहीं हमेशा जीतने वाले को टिकट देनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति हम सब मिलकर कार्यकर्ता तय करेंगे, ताकि उसी को टिकट मिले। अभी चुनाव के लिए कमेटियां बनेंगी, उन कमेटियों में भी अपने ही व्यक्ति होंगे, तो हमारा काम आसान रहेगा। मंगेज सिंह गुर्जर ने बैठक में बताया कि हमें चुनाव में पूरी तरह से सतर्क रह कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। इसके लिए पहले अच्छे कैंडिडेट के लिए अपना सुझाव बनाएं। आपका सामुहिक निर्णय ही सर्वोपरि होगा। और आपका इच्छित उम्मीदवार ही जीतेगा, थोपा हुआ उम्मीदवार नहीं।

अनुभवी राजनीतिज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठावें

भाजपा कृषि उपज मंडी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ा ने बैठक में कहा कि पिछली बार पंचायत समिति कांग्रेस की थी, तब उसमें पूरा भाई-भतीजावाद चला, भ्रष्टाचार चला। भाजपा के पंचायत समिति सदस्यों को कोई काम नहीं दिया गया। अब हमें सब को एकजुट रह कर भाजपा को विजयी बनानी है। हमारे वरिष्ठ साथियों जगदीश सिंह, जगन्नाथ बुरड़क, बजरंग सिंह लाछड़ी आदि 40 साल से राजनीति कर रहे हैं। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का हमें लाभ उठाना चाहिए, उनकी बात माननी ही है।

ऊपर से थोपा हुआ उम्मीदवार नहीं चाहिए

पूर्व प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में हमें लाडनूं पंचायत समिति के लिए सोचना चाहिए कि इस बार पार्टी का टिकट किसे मिले, उसके लिए हम सबको विचार करना है। हम सभी पहले गांव में बैठ कर विचार करें, चर्चा करें और चुनाव लड़ने के लिए अच्छे व्यक्ति को तैयार करें। फिर जो गांव के लोग मिलकर तय करें, उसे ही पार्टी का टिकट मिले, यह होना चाहिए। ऊपर से थोपा हुआ व्यक्ति नहीं होना चाहिए। सभी इस बारे में विचार करें। हम पार्टी के साथ हैं और भाजपा के लिए ही यह काम कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार करने वालों का हमें पूरा मुकाबला करना है

पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह कोयल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लाडनूं में फैलते भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप अपने उम्मीदवार निश्चित करें और उसे ही जिताएं। आज सभी भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं। जबकि हमें सदा जनता की सेवा करने को महत्व देना चाहिए। भ्रष्टाचार करने वालों को आगे करना उचित नहीं है। हमें मजबूती से इसका सामना करना है। लाडनूं में गलत ट्रांसफर नीति अपना कर लोगों को समूह में हटाया जा रहा है। यह भी गलत है। उन्होंने बड़ी संख्या में अल्प सूचना पर सबके एकत्र होने पर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये सब रहे उपस्थित

इस बैठक में रघुवीर सिंह राठौड़, अनिल पिलानिया, मालगांव के पूर्व सरपंच रामदेवाराम, बालसमंद के पूर्व सरपंच भंवर सिंह अनेसरिया के पूर्व सरपंच हरजी राम, टोकी-चंद्राई के पूर्व सरपंच रामदेव राम, ओमदास स्वामी बेड़, महावीर स्वामी दुजार आदि प्रमुख लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now