नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से,

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए लाडनूं से भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में लाडनूं विधान सभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद एवं देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन 9 अगस्त रविवार को किया जाएगा। ‘संकल्प सेवा का, आशीर्वाद देवों का’ के रूप में आयोजित इस देव दर्शन यात्रा में लाडनूं शहर सहित ग्रामीण इलाकों के कुल 15 मंदिरों में देव पूजा की जाएगी और देव आशीर्वाद के साथ कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से सम्पर्क कर जन आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। इस देव दर्शन यात्रा की शुरुआत रविवार 9 अगस्त को प्रातः 8:15 बजे लाडनूं के मगरा बास स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। इसके बाद प्रातः 9:15 बजे दुजार के भैरू जी मंदिर पहुंच कर देव दर्शन किए जाएंगे। प्रातः 10:15 बजे कोयल गांव में सत्यनारायण मंदिर पहुंच कर चुनावी विजय के लिए मन्नत मांगी जाएगी। फिर यह देव-दर्शन यात्रा प्रातः 10:40 बजे रताऊ के भैरू जी मंदिर पहुंचेगी। प्रातः 11:30 बजे बल्दू गांव के तेजाजी महाराज मंदिर में पूजा की जाएगी। दोपहर 12 बजे श्यामपुरा के ग्वाला बालाजी मंदिर में देव दर्शन किए जाएंगे। फिर दोपहर 12:30 बजे लाछड़ी गांव में दुर्गासा माताजी का मंदिर में, दोपहर 1:30 बजे देवरा के देवनारायण भगवान मंदिर और दोपहर 2 बजे मीठड़ी के सांगलिया धूणी पहुंच कर पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे समना में राजल बाईसा मंदिर में पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। अपराह्न 3 बजे उदरासर स्थित भानीनाथ जी की बगीची में, 3:30 बजे तंवरा के बगीची बालाजी मंदिर में, फिर अपराह्न 4 बजे कसूम्बी के श्री हनुमान मंदिर में और 4:30 बजे जसवंतगढ के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा की जाएगी। शाम 5:30 बजे वापस लाडनूं आकर यहां करंट बालाजी मंदिर पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी विभिन्न वाहनों में गांव-गांव में काफिले के रूप में रहेंगे औरक्षेत्र के मंदिरों एवं तीर्थस्थलों में देव दर्शन कर आशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ठाकुर करणी सिंह ने इस ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ में साथ चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now