लाडनूं में स्काउट-गाइड व विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर (अभिरूचि केंद्र) का आयोजन सुभाष बोस स्कूल में 17 मई से, बहुमुखी विकास के लिए कौशल प्रशिक्षण के साथ रहेंगी मनोरंजन व उच्च स्तरीय प्रदर्शन सम्बंधी विभिन्न तैयारियों की व्यवस्था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में स्काउट-गाइड व विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर (अभिरूचि केंद्र) का आयोजन सुभाष बोस स्कूल में 17 मई से,

बहुमुखी विकास के लिए कौशल प्रशिक्षण के साथ रहेंगी मनोरंजन व उच्च स्तरीय प्रदर्शन सम्बंधी विभिन्न तैयारियों की व्यवस्था

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में ग्रीष्मावकाश में बालक-बालिकाओं के खाली समय के सदुपयोग करने की दृष्टि से कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर (अभिरूचि केन्द्र) का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नागौर एम. अशफाक पंवार के मार्गदर्शन में यहां गौरव पथ स्थित श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 मई से 30 जून तक किया जाएगा, जिसमें सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। स्थानीय बालचर संघ के सचिव गोकुलचंद शर्मा ने बताया कि इस कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों के दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनमें योग का प्रशिक्षण धीरज शर्मा द्वारा, सिलाई का प्रशिक्षण गंगा जाट, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण कोमल स्वामी, आत्मरक्षा सम्बंधी प्रशिक्षण अरिहंत गोलछा द्वारा, मेहंदी का प्रशिक्षण राम कंवरी जांगिड़, इंग्लिश स्पोकन भेरूंसिंह चारण, राजस्थानी नृत्य का प्रशिक्षण हंसध्वनि द्वारा, बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण भेरूसिंह चारण एवं किशनलाल द्वारा, लाठी-संचालन की ट्रेनिंग कुलदीप सिंह द्वारा और एरोबिक्स की ट्रेनिंग हंसध्वनि द्वारा प्रदान की जाएगी।

शिविर के लिए निर्धारित अवधि, तिथि और समय

स्थानीय बालचर संघ की संयुक्त सचिव हंसध्वनि शर्मा ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक सामग्री स्वयं द्वारा लानी होगी। शिविर में केवल प्रशिक्षकों की सेवाएं प्रदान की जाएगी। 17 मई से 30 जून तक संचालित इस शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक रहेगा। शिविर के लिए पंजीकरण शुल्क रखा गया है, जो स्काउट व गाइड के लिए 150 रुपए और अन्य के लिए 300 रुपए होगा।

बहुमुखी विकास के सभी संसाधनों की और मनोरंजन व प्रशिक्षण की रहेगी व्यवस्था

स्थानीय बालचर संघ के प्रभारी एडीसी अशोक राव (सीबीईओ) ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पर इन्डोर खेल, कैरम बोर्ड, लूडो, सांप-सीढ़ी आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। साथ ही बाल उपयोगी साहित्य की व्यवस्था की जायेगी। स्काउट व गाइड को राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति अवार्ड, पाठ्यक्रम आदि का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। शिविर के दौरान एक दिवसीय भ्रमण का अवसर प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण केन्द्र पर चित्रकला, निबन्ध, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेगें। शिविरार्थियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा।

सुभाष बोस स्कूल से मिलेंगे आवेदन फार्म

श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल भंवरलाल मील ने बताया कि इस स्काउट-गाइड शिविर के लिए आवेदन पत्र सुभाष बोस स्कूल के निर्मल मौर्य मोबाइल नं. 7742310036 से प्राप्त करके जमा करवाने है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now