एसडीएम व तहसीलदार ने लेडी व बालसमंद के पीएचसी का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश अस्पतालों की सफाई, व्यवस्थाओं, सुविधाओं का लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसडीएम व तहसीलदार ने लेडी व बालसमंद के पीएचसी का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

अस्पतालों की सफाई, व्यवस्थाओं, सुविधाओं का लिया जायजा

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्य सचिव एवं जिला कलेक्टर डीडवाना-कुचामन के आदेशानुसार शुक्रवार 2 फरवरी को उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर व तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर द्वारा क्षेत्र के ग्राम लेडी व बालसमंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी समय पर सभी चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए, ओपीडी व आईपीडी की व्यवस्थाएं देखी। इसके पश्चात भवन, स्टोर, लेबर रूम, क्वार्टर्स, शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था सहित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही आने वाले सभी रोगियों को राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप दवा व उपचार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाने के निर्देश दिए, ताकि रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। उन्होंने चिकित्सालय में आए हुए रोगियों से भी दवा और उपचार की जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है या नहीं। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने चिकित्सालय के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल आफिसर जीतेन्द्र लेडी, एमओ दीपा कुमारी सहित अन्य चिकित्सा कार्मिक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now