वरिष्ठ लेखक-पत्रकार डा. जगदीश यायावर को ‘राइजिंग भारत स्टार्स अवार्ड’ से नवाजा गया, इंडियन न्यूज मीडिया कौंसिल ने उनकी मीडिया सेवाओं, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों के लिए किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ लेखक-पत्रकार डा. जगदीश यायावर को ‘राइजिंग भारत स्टार्स अवार्ड’ से नवाजा गया,

इंडियन न्यूज मीडिया कौंसिल ने उनकी मीडिया सेवाओं, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों के लिए किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार एवं जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष डा. जगदीश यायावर को इंडियन न्यूज मीडिया कौंसिल द्वारा ‘राइजिंग भारत स्टार्स अवार्ड’ प्रदान किया गया है। उन्हें यह अवार्ड पिछले 50 सालों से लगातार लेखन-सम्पादन व पत्रकारिता क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इंडीयन न्यूज मीडिया कौंसिल ने उनका चयन करते हुए प्रदान किया गया है। इस अवार्ड प्रमाण पत्र में बताया गया है कि पत्रकार एवं लेखक जगदीश यायावर को उनके जीवनकाल में किए गए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों के लिए यह उपलब्धि प्रमाणपत्र ‘राइजिंग भारत स्टार पुरस्कार’ इंडियन न्यूज मीडिया कौंसिल द्वारा प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि डॉ. यायावर दैनिक भास्कर, दैनिक नवज्योति, दैनिक प्रतिनिधि, दैनिक जलते दीप, दैनिक राष्ट्रदूत आदि विभिन्न समाचार-पत्रों में समाचार सम्पादक, सह सम्पादक, उप सम्पादक व संवाददाता-प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित होती रहीं हैं। इनकी रचित-सम्पादित पुस्तों के साथ जयपुर, जोधपुर, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में इनकी पत्रकारिता भी चर्चित रहीं हैं। इन्हें ‘राइजिंग इंडिया स्टार्स अवार्ड’ से नवाजे जाने पर बड़ी संख्या में परिचितों एवं विभिन्न संगठनों व सभा-सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now