गुनाहों से तौबा कर सच्चाई और भलाई के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाती है शबे-बरात- मौलाना रईस अहमद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुनाहों से तौबा कर सच्चाई और भलाई के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाती है शबे-बरात- मौलाना रईस अहमद

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां कब्रिस्तान में अपने मरहूमों (दिवंगतों) की कब्रों पर फातिहा पढ़ उनकी मकफिरत के लिए दुआएं की। मगफिरत की मुकद्दस रात में मस्जिदों में अल्लाह की इबादत की गई। लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा कर सत्यमार्ग पर चलने के लिए खुदा से फरियाद की। शहर के सभी कब्रिस्तानों में आवश्यक इंतजाम किए गए। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी रईस अहमद ने बताया कि शबे-ए-बरात की मुकद्दस रात इंसानों के लिए गुनाहों से तौबा कर सच्चाई और भलाई के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाने वाली रात है। यह पवित्र रात मकफिरत (क्षमा) की रात है। इस रात में अल्लाह ताला अपने बंदों की दुआओं को कुबूल करता है। इसी रात इंसानों के जीवन को बेहतर बनाने के पर्याय खोले जाते हैं। इसी रात में मरहूमों (दिवंगतों) की मकफिरत कुबूल की जाती है, इसीलिए लोग इस मुकद्दस रात में कब्रिस्तान जाकर अपने दिवंगतों की मकफिरत के लिए अल्लाह से दुआएं करते हैं। लोग रात भर जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने जीवन को सच्चा बनाने की प्रार्थना करते हैं। संपूर्ण मानव जाति को भलाई और सच्चाई की तालीम देने वाले ईशदूत (पैगंबर) हजरत मोहम्मद ने भी शबे-बरात की पवित्र रात में मरहूमों की मगफिरत के लिए दुआएं की थीं। इस रात में मरहूमों के लिए मगफिरत की दुआ करना पैगंबर की सुन्नत को अदा करना भी है।

कब्रिस्तान में किया पौधरोपण, सुरक्षा की जाएगी

पर्यावरण प्रेमी हाजी गुलाब खान ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने पर्यावरण प्रेम के चलते हजरत जाना शहीद बाबा की दरगाह व कब्रिस्तान में हजारो पौधे अब तक लगाए है। उनकी प्रेरणा से दर्जनों युवाओं ने पेड़ लगाये हैं।मुस्लिम समुदाय के लोग जब मुर्दे को दफनाने कब्रिस्तान जाते हैं, तो कड़ी धूप में पेड़ के छांव में बैठकर अपने पूर्वज के लिए दुआ मांगते हैं।
सोमवार को हाजी गुलाब खान के कब्रिस्तान के पास पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दरगाह कमेटी के सदर जमालुद्दीन पंवार, लाडमोहम्मद खोखर, मेहबूब नागौरी, अमीरदीन खोखर (मुलाजी), इकबाल खोखर, हकीम खोखर, मेहबूब राठी, आरीफ राठी, आसिफ राठी, अयान खोखर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now