सामाजिक एकता के साथ महापुरुषों से प्रेरणा लेते रहें- सांसद गहलोत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का लक्षमनगढ में निजी दौरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामाजिक एकता के साथ महापुरुषों से प्रेरणा लेते रहें- सांसद गहलोत,

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का लक्षमनगढ में निजी दौरा

लक्ष्मणगढ़ (बाबूलाल सैनी पत्रकार)। राजस्थान से राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत  ने एक निजी कार्यक्रम से अपने लक्षमनगढ दौरे में कहा कि सामाजिक एकता को कायम रखना आज सबसे बड़ी जरूरत है। हम सबको अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। संत लिखमीदास जी, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले आदि के जीवन से प्र एरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जीवन व समाज को उन्नत बनाना चाहिए। वे यहां पंचायत समिति के सामने स्थित राकसिया कोठी में अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ नवलगढ़ से भाजपा नेता जगदीश कटारिया, रवि सैनी, प्रभाती लाल सैनी, सीताराम सैनी, राजकुमार सैनी, मनीष सैनी, रोहित सैनी रतनगढ़ से महेश सैनी, चूरू से जयंत परिहार भी थे। इस संक्षिप्त व गरिमामय समारोह में समाजसेवी भामाशाह अनिल बागड़ी, गिरधारी लाल राकसिया, महेश बागड़ी, प्रेम प्रकाश बागड़ी, राजकुमार कम्मा, विनोद कुमार गौड, महेंद्र चुनवाल, जगदीश भभैवा राकेश टांक, राकेश बबेरवाल, अमित सनवाली, श्याम सुंदर सनवाली, सत्यनारायण पापटाण, मनीष भाटी, कैलाश टांक, बुद्धिप्रकाश सैनी, एडवोकेट सत्यनारायण चुनवाल, लालचंद जाजम, महावीर जाजम, भागीरथ गौड़, बाबूलाल सैनी, मनोज सैनी आदि ने गहलोत का माल्यार्पण के साथ साफ़ा व शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र चुनवाल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now