लाडनूं में गैस सिलेंडर हादसे में 4 जने घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में गैस सिलेंडर हादसे में 4 जने घायल हुए

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं की जनता कालोनी में रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव की वजह से आग लग गई, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को रात्रि करीब 10 बजे यह घटना सामने आई। सभी घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से घायल महिला को उच्च चिकित्सार्थ रैफर कर दिया गया। जानकारी में आया है कि घायल महिला को एम्बुलेंस से बीकानेर ले जाया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इंडेन गैस की लाडनूं एजेंसी से भी सहायतार्थ टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की पूरी जानकारी सुबह तक सामने आ पाएगी। राधेश्याम सांखला के घर हुई इस घटना में सिलेंडर लीक बताया जा रहा है। महिला उस समय घर में रोटी बना रही थी। 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now