उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने लाडनूं नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर मे ली रिव्यू मीटिंग, दिये निर्देश व बांटे पट्टे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने लाडनूं नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर मे ली रिव्यू मीटिंग, दिये निर्देश व बांटे पट्टे

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में आयोजित वार्ड सं. 24 व 25 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया तथा शहरी सेवा शिविर में प्राप्त प्रतिवेदनों के संबंध में रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने प्राप्त सभी प्रतिवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपखण्ड अधिकारी लहुआ ने शिविर में मौजूद सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग की प्रतिदिन की प्रगति अधिक से अधिक होनी चाहिये। इस दौरान एसडीएम लहुआ ने शिविर में प्राप्त हो रहे परिवादों की स्वयं सुनवाई की तथा इनके निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने इस दौरान कृषि भूमि एवं 69-ए के पट्टे, विवाह प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया।

सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने सभी विभागों जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, आरयूडीआईपी, द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश प्रदान किये कि सभी विभाग अपने पास विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की पूर्ण जानकारी रखें तथा शिविर में आने वाले परिवादियों को योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। शिविर में अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने शिविरों में प्राप्त प्रतिवेदनों एवं शिविरों में किये गये कार्यो के बारे में जानकारी दी।

मधुमेह रोग के दुष्परिणाम बताए

आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. रेणु शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित जनों से मधुमेह रोग के कारण, शरीर पर दुष्परिणाम और निवारण के बारे में जानकारी दी और जागरूक किया। इस अवसर पर पार्षद सुमित्रा आर्य, मोहन सिंह चौहान, राजेश भोजक, सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन नवहाल, अमजद खां, नोरतन मल प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now