ओडींट में पहुंचे जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए ग्रामीणों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ओडींट में पहुंचे जिला कलेक्टर अवधेश मीणा,

किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए ग्रामीणों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना ने लाडनूं उपखंड की ग्राम पंचायत ओड़ींट में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को ग्रामीणों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिविर में विभागवार किये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया‌।‌ शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया। शिविर में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डे सहित विकास अधिकारी एक अन्य सभी विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now