पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों और नयों के जोश का तालमेल रख कर भाजपा को मजबूत बनाएंगे- सुनीता माहेश्वरी, भाजपा की नव पदस्थापित जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का लाडनूं में भावभीना स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों और नयों के जोश का तालमेल रख कर भाजपा को मजबूत बनाएंगे- सुनीता माहेश्वरी,

भाजपा की नव पदस्थापित जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का लाडनूं में भावभीना स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी की नागौर देहात जिले की नवपदस्थापित जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने कहा है कि वे पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभवों और नये कार्यकर्ताओं के जोश का समन्वय कायम करके इस जिले में भाजपा को मजबूत बनाएंगी। यहां हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर जिलाध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी से जो दायित्व मिला है, उसे अच्छी तरह से निभाएंगे और पार्टी की रीति-नीति और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही काम करेंगी। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने अबतक की जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाने और अब वह दायित्व जिम्मेदार व निष्ठावान महिला नैत्री के सुपुर्द करने और उनके कंधों पर पार्टी को मजबूती मिलने की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने नव जिलाध्यक्ष महेश्वरी को माल्यार्पण करके एवं शॉल ओढ़ा कर स्वागत-सम्मान किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने उन्हे साफा पहनाया। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश यायावर, निम्बी जोधां मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार, अंजनी कुमार सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, गौरीशंकर अटल, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, ओम सिंह मोहिल, राजेश भोजक, श्यामसुंदर शर्मा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में नव जिलाध्यक्ष के साथ जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला महामंत्री बुधाराम गर्वा, जिला महामंत्री नवनील गौड़, शहर अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, अनु. जा. मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद आर्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह राठौड़ रुवां आदि मंचस्थ रहे। उनके साथ बाहर से आए पूजा कुमावत, पवन टाक, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, देवीलाल दादरवाल, माया स्वामी, राजेन्द्र कुमावत, नवरत्न खीचड़, शम्भु सिंह तौलियासर आदि का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत करने वालों में सुरेश जाजू, केशाराम हुडा, महेंद्र सेठी, दीनदयाल, चम्पा लाल भाटी, बंशीधर सूईवाल, ओमप्रकाश पंवार, पूनमचंद मारोठिया, राजेश सांखला, मनीष राजपुरोहित, सूरज नारायण राठी, सुरेश खींची, सुरेश पारीक, राजेन्द्र चोटिया, दिलीप टांक, श्याम सुंदर शर्मा, तेजकरण सांखला, बाबू सिलावट आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा ने किया।

इन गांवों में भी किया गया स्वागत

इससे पूर्व मीठड़ी में भाजपा नेता करणीसिंह के नेतृत्व में मीठड़ी मंडल भाजपा की ओर से समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर बजरंगसिंह लाछड़ी सहित विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड़ू में और फिर कसूम्बी और जसवंतगढ़ में भी नव जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now