लाडनूं में सैयद समाज की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल सीजन 2 का आयोजन 20 अक्टूबर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सैयद समाज की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल सीजन 2 का आयोजन 20 अक्टूबर को

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सैयद समाज की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल)’ का आयोजन 20 अक्टूबर को मगरा बास मैदान में किया जाएगा। सैयद प्रीमियर लीग के ज्वाइंट सेक्रेटरी सैयद नदीम अली ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी सैयद समाज का एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल सीजन- 02 (2024) का आयोजन 20 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसमें केवल सैयद समाज के खिलाड़ी ही भाग लेंगे। एसपीएल के सीइओ सैयद मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें जोधपुर, बेसवा, डीडवाना, सीकर, नागौर, लाडनूं, सुजानगढ आदि विभिन्न शहरों से सैयद समाज के खिलाड़ी खेलेंगे। फाउंडर सैयद आमीन अली ने बताया कि प्रतियोगिता मगरा बास स्थित ग्राउंड पर खेली जाएगी। सैयद आसिफ ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में जोधपुर हाईकोर्ट के पूर्व एएजी मंसूर अहमद सिद्दीकी शामिल होंगें।
सैयद फरहत व सैयद अनवर ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का असल मकसद समाज मे उभरते हुए खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना तथा आपसी मेलजोल बढ़ाना है। इसीलिए प्रतियोगिता की थीम रखी गई है, ‘क्रिकेट तो एक बहाना है, असल मकसद दिलों को मिलाना है।’ इस मकसद को हम पूरा करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now