*साइकिलिंग में विश्व रिकार्डधारियों का टैगोर निम्बी जोधां में स्वागत* *साइकिलिस्टों का है ‘प्रदूषणमुक्त भारत’ का ध्येय*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*साइकिलिंग में विश्व रिकार्डधारियों का टैगोर निम्बी जोधां में स्वागत*

*साइकिलिस्टों का है ‘प्रदूषणमुक्त भारत’ का ध्येय*

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘प्रदूषण मुक्त भारत’ के संकल्प से यात्रा कर रहे वरिष्ठ युवा साइकिलिस्ट समूह के सतीश वी. झादव, मंगल भंसाली, जितेन्द्र जैन, मनोज चोगुले और जयन्ती गाला की उत्साहवर्धक यात्रा को शुभकामनाओं के झंडे दिखाकर उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अतिथि देवो भव:’ की परम्परा का निर्वहन करते हुए निंबी जोधा से विशेष आमंत्रित सेवानिवृत्ति कैप्टन छत्रपाल सिंह और बीएसएफ इंस्पेक्टर गिरवर सिंह राठौड सहित टैगोर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य और वरिष्ठ अध्यापकों ने माला पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर इन संकल्पित साइकिलिस्टों का अभिनंदन किया। टीम लीडर मंगल भंसाली व सतीश झादव ने बताया कि सभी साइकिलिस्ट ने भारतीय ग्लेशियर सहित यूरोपीय देशों में भी साइकिलिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि यह यात्रा उनके लिए बहुत विशेष है, क्योंकि जहां आज पूरी दुनिया पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है वहीं इस यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता उत्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि अगर व्यक्ति में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उसका संकल्प बना रहता है और एक दिन वह अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों द्वारा साइकिलिस्टों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने साइकिलिस्टों के जुनून एवं साहस की सराहना करते हुए बताया कि ऐसी यात्राएं धैर्य, सहनशक्ति और मानसिक शक्ति का परिचय कराती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now