समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जैविभा विश्वविद्यालय के चार जनों को मिला सम्मान, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जैविभा विश्वविद्यालय के चार जनों को मिला सम्मान,

सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक लेखन व सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय की एक छात्रा व स्टाफ सदस्यों सहित कुल चार सदस्यों का सम्मान हाल ही में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय डीडवाना व चूरू तथा उपखंड मुख्यालय लाडनूं पर प्रशासन की ओर से आयोजित समारोहों के दौरान किया गया। यहां उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जैविभा विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग की सहायक आचार्या डा. लिपि जैन को अहिंसा, शांति एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में संगोष्ठियों का आयोजन एवं साहित्य प्रकाशन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाडनूं उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। जैविभा विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रगति चैरड़िया को सुजानगढ में सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यो में लगातार कार्यरत एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं में जागृति के सराहनीय कार्य करने पर चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ व जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा द्वारा सम्मानित किया गया। जैविभा संस्थान के कार्यालय सहायक डा. वीरेन्द्र भाटी को पिछले 30 सालों से विभिन्न सामाजिक व रचनात्मक लेखन कार्य के लिए डीडवाना जिला मुख्यालय पर जिलाप्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी जोधा को भी जिला मुख्यालय डीडवाना पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट सामाजिक और अध्ययन कार्य के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर पुखराज सेन द्वारा उसे यह सम्मान प्रदान किया गया। चारों सम्मान प्राप्त सदस्यों को जैविभा विश्वविद्यालय के स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाये दी हैं
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now