लाडनूं के भूतोड़िया स्कूल में किया गया प्रतिभाओं का सम्मान, परिणामों की घोषणा सम्मान समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के भूतोड़िया स्कूल में किया गया प्रतिभाओं का सम्मान, परिणामों की घोषणा

सम्मान समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सोनी रहे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य गौतम कुमार टेलर ने की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौतम कुमार टेलर ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक नामांकन करवाने एवं अभिभावक बैठकों में नियमित भागीदारी का आग्रह किया। अध्यापक भंवरा राम सींवर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर लाडो योजना आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी अभिभावकों का सम्मान भी किया गया। स्थानीय परीक्षा प्रभारी रेखा राम ठोलिया ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

कक्षा 6, 7 व 9 की उत्कृष्ट अंकों वाली छात्राएं

विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में कक्षा 6 में जिया सोनी (91.83 प्रतिशत) प्रथम, नव्या सोनी (89.08 प्रतिशत) द्वितीय एवं गुंजन सोनी (88.91 प्रतिशत) तृतीय रही। कक्षा 7 में चंचल (90.83 प्रतिशत) प्रथम, अंतिमा (89.33 प्रतिशत) द्वितीय एवं जय श्री (88.58 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में कोमल प्रजापत (92.08 प्रतिशत) प्रथम, दिव्या प्रजापत (89.17 प्रतिशत) द्वितीय एवं संध्या तृतीय स्थान पर रही।

कक्षा 11 एवं अन्य कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन

कक्षा 11 (कला संकाय) में सोनाक्षी अग्रवाल (92.10 प्रतिशत) प्रथम, योगिता द्वितीय एवं अंशिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि वाणिज्य संकाय में चंचल सोनी (91.40 प्रतिशत) प्रथम, महिमा कंवर (87.30 प्रतिशत) द्वितीय एवं निशा जांगिड (84.10 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त कक्षा 1 में आयुषी प्रजापत, कक्षा 2 में शिवानी सोनी, कक्षा 3 में यश एवं कक्षा 4 में नूतन शर्मा प्रथम स्थान पर रही।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now