भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हुई संगठन की मजबूती और पंचायत राज चुनाव पर चर्चा, विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा और भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने किया ग्रामीण मंडल कसुम्बी का प्रवास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हुई संगठन की मजबूती और पंचायत राज चुनाव पर चर्चा,

विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा और भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने किया ग्रामीण मंडल कसुम्बी का प्रवास

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने लाडनूं ग्रामीण क्षेत्र के कसूम्बी मंडल का प्रवास कार्यक्रम रखा और इस दौरान कसूम्बी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंचायतराज चुनाव को ध्यान में रखते हुए एवं पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा ने बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को तत्काल उनसे अवगत करवाया। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट गोरधन सिंह डाबड़ी, संग्राम सिंह  डाबड़ी, रघुवीर सिंह राठौर, अंजनी कुमार सारस्वत, संपत बोचीवाल, श्रवण शर्मा, जवाल राना, अनिल पिलानिया, पन्नालाल गुर्जर, शंकर लाल पंवार, विनोद कुमार उपाध्याय, कालूराम प्रजापत सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now