पूर्व सैनिकों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान पर कर्नल जोधा को सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व सैनिकों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान पर कर्नल जोधा को सम्मान

लाडनूं / डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं उनके लिए बेहतर सुविधाओं के सृजन में उल्लेखनीय योगदान देने पर कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा कोयल को सम्मानित किया गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए सैनिक कल्याण परिसर के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कर्नल जोधा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान व सुविधाओं के लिए किए गए प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कर्नल जोधा के नेतृत्व में डीडवाना में विकसित सैनिक कल्याण परिसर पूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। परिसर में शहीद स्मारक टैंक पैनोरमा, कार्यालय, कैंटीन, बैठक कक्ष, सामुदायिक भवन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कर्नल जोधा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now