वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक के निचले तल पर काउंटर लगाने और कियोस्कों की जांच किए जाने की हिदायत, तहसीलदार ने किया लाडनूं में एसबीआई ब्रांच का निरीक्षण व जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक के निचले तल पर काउंटर लगाने और कियोस्कों की जांच किए जाने की हिदायत,

तहसीलदार ने किया लाडनूं में एसबीआई ब्रांच का निरीक्षण व जांच

लाडनूं। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल के निर्देशन पर तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर द्वारा यहां राहूगेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं उपपंजीयक डा. सुरेन्द्र भास्कर ने बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर पंजीयन विभाग द्वारा वसूली जाने वाली स्टाम्प राशि के सम्बंध में जांच की गई। इस अवसर पर तहसीलदार ने बैंक मैनेजर को मौके पर ही ग्राहकों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने और ग्राहकों की संतुष्टि को ही सर्वोपरि रखे जाने के निर्देश देते हुए बैंक, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड के काउंटर बैंक परिसर में अलग-अलग किए जाने की आवश्यकता बताई तथा बैंक परिसर में माइक सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। तहसीलदार डा. भास्कर ने बैंक शाखा के ऊपरी मंजिल पर स्थित होने से वृद्धों, बीमारों आदि के समक्ष आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे वाले काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए साथ ही बैंक शाखा के नीचे स्थित बैंक के निजी कियोस्कों की जांच करने संबंधी हिदायत भी दी गई, जिनकी लम्बे समय से शिकायतें चल रही थी। बैंक के बाहर यातायात को जाम करने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाहर वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था सुधारे जाने की हिदायत भी दी गई। गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से इस बैंक के कई ग्राहकों द्वारा अपनी इस एसबीआई बैंक शाखा से जुड़ी विभिन्न तरह की समस्याओं के बारे में उपखंड अधिकारी को शिकायतों से अवगत कराया गया, जिनका संज्ञान लेकर उन्होंने शुक्रवार को तहसीलदार एवं उप पंजीयक डा. सुरेन्द्र भास्कर से इस बैंक का निरीक्षण व जांच करवाई गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now