2026 के योगक्षेम वर्ष को ऐतिहासिक वर्ष बनाएगा तेरापंथ महिला मंडल, लाडनूं में श्री उत्सव प्रदर्शनी में सजाई महिला स्वावलंबन की स्टाल्स

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

2026 के योगक्षेम वर्ष को ऐतिहासिक वर्ष बनाएगा तेरापंथ महिला मंडल,

लाडनूं में श्री उत्सव प्रदर्शनी में सजाई महिला स्वावलंबन की स्टाल्स

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं ने ‘श्री उत्सव प्रदर्शनी : एक कदम स्वावलंबन की ओर’ का आयोजन 7 अप्रैल को यहां पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में किया गया। श्री उत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन अभातेममं की राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती सायर बैंगानी एवं राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती शांता पुगलिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सायर बैंगानी ने लाडनूं महिला मंडल को एकजुट होकर 2026 के योगक्षेम वर्ष को ऐतिहासिक वर्ष बनाने के लिए प्रेरित किया। शांता ने अपने सारगर्भित वक्तव्य से महिला मंडल की सदस्याओं में नई ऊर्जा का संचार किया। अभातेममं की उपाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी भुरा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या श्रीमती प्रीति घोषल की गरिमामय उपस्थिति इस अवसर पर रही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की आध्यात्मिक परिवेक्षक शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता एवं सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी प्रमिला श्री ने मंगल उद्बोधन प्रदान किया।

महिलाओं ने लगाई विभिन्न वस्तुओं की 26 स्टालें

श्री उत्सव प्रदर्शनी में कुल 26 स्टाल लगाई गई, जिनमें महिलाओं के विभिन्न रुचिकर वस्तुएं सजाई गई। श्रीमती वीना नाहटा एवं सभी सभा-संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन गोलछा एवं मंत्री श्रीमती राज कोचर, श्री उत्सव प्रदर्शनी की संयोजिका सरिता चौरड़िया एवं उनकी पूरी टीम व संरक्षिका संतोष बैद, संरक्षिका राजुल चोरड़िया, परामर्शक शोभा दूगड़, परामर्शक सुशीला बोकड़िया, उपाध्यक्ष सुमन बैद, उपाध्यक्ष लीना दूगड़, उपमंत्री राजश्री भूतोडिया, उपमंत्री अनीता चोरड़िया, कोषाध्यक्ष हेमा मोदी, प्रचार प्रसार मंत्री मीनाक्षी चोराड़िया, कन्या मंडल प्रभारी ज्योति कठोतिया आदि सभी महिला मंडल के सदस्य बहनों ने प्रदर्शनी के आयोजन में अपना अथक परिश्रम प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now