अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले की जानकारी तुरन्त पुलिस को दें- सीओ नागपाल, लाडनूं में सीएलजी व शांति समिति की बैठक में आवारा पशुओं, टूटी सड़कों, सफाई व पानी की सप्लाई के मामले भी उठाए गए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले की जानकारी तुरन्त पुलिस को दें- सीओ नागपाल,

लाडनूं में सीएलजी व शांति समिति की बैठक में आवारा पशुओं, टूटी सड़कों, सफाई व पानी की सप्लाई के मामले भी उठाए गए

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। ईदुल-फितर, गणगौर, हनुमान जयंती, महावीर जयंती, चेटीचंड और रामनवमी के उत्सवों के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने को लेकर आयोजित सीएलजी व शांति समिति की बैठक में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल व थानाधिकारी महीराम विश्नोई ने इन उत्सवों के आयोजन से सम्बंधित जानकारियां प्राप्त की और गणगौर की सवारी व मेले और रामनवमी पर आयोज्य शोभायात्रा के मार्ग आदि के बारे में स्थिति जुटाई। बैठक में सीओ विक्की नागपाल ने सभी से पुलिस व प्रशासन का पूूर्ण सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सबकी सामुहिक होनी चाहिए। हमें प्रत्येक त्यौंहार परस्पर भाईचारे के साथ एक-दूसरे के सहयोगी बनकर और प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। शांति और प्रेम बना रहने पर ही पर्व का आनन्द बना रहता है और उसकी सार्थकता होती है। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहारों पर आवश्यक पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें, ताकि समय रहते उस पर कारवाई हो सके। उन्होंने त्यौंहारों के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

आयोज्य त्यौंहारों-पर्वों की जानकारी दी

बैठक के दौरान गणगौर मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार चैरड़िया व मंत्री नरपतसिंह गौड़ ने मेले की व्यवस्थाओं, आयोजन एवं मार्ग आदि की जानकारी दी और बताया कि इस क्षेत्र के सबसे बड़े मेले के दौरान पर्याप्त और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त आवश्यक है। ईद के त्योंहार को लेकर शहर काजी सैयद मदनी अशरफी ने ईद मनाने और ईद की नमाज अदा करने के समय के बारे में जानकारी दी। ईद का त्योंहार चांद दिखाई देने के आधार पर 10 या 11 अप्रेल को मनाया जाएंगा। ईद के दिन सुनारी रोड स्थित बड़ी ईदगाह में प्रातः 7.45 बजे नमाज अता की जाएगी। गौरतलब है कि लाडनूं में सुनारी रोड की ईदगाह, बड़ा बास स्थित शाही ईदगाह, पुलिस थाने से आगे की नई ईदगाह और अन्य विभिन्न मस्जिदों आदि में ईद नमाज पढी जाती है। 17 अप्रेल को रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा के आयोजन और मार्ग की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के नरेन्द्र भोजक एडवोकेट व शोभायात्रा संयोजक पृथ्वीसिंह जैतमाल ने बैठक में दी। बैठक में सदस्यों ने शहर में शान्ति व्यवस्था बनी रहने के सम्बंध में अपने सुझाव भी दिए।

आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग

बैठक में पार्षद सुमित्रा आर्य ने आवारा गौवंश का मुद्दा उठाया और बताया कि इनके कारण शहर के बहुत सारे लोग अब तक घायल हो चुके हैं, नगर पालिका को त्यौंहार के अवसर पर इनका बदंोबस्त करना चाहिए। नरपत सिंह गौड़ ने भी सांडों की समस्या बताई। इस पर नगर पालिका द्वारा किसी नोहरे में उनका इंतजाम करने का आश्वासन दिया। शहर काजी सैयद मदनी ने सिवरेज लाईनों के काम के दौरान शहर में नवनिर्मित सड़कें तक जगह-जगह से तोड़ देने का मामला उठाया और उनसे आवागमन की परेशानियों के साथ पर्वों पर शोभायात्रा, जुलस आदि में होने वाली समस्याओं के हल की मांग की तथा सड़कों व रास्तों की सफाई-व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। बैठक में सभी त्यौहारों पर पानी की सप्लाई पर्याप्त किए जाने की मांग भी की गई।

बैठक में ये सब रहे उपस्थित

बैठक में डिप्टी विक्की नागपाल, सीआई महीराम विश्नोई, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता दीपक मीणा, राजेन्द्र सिंह पंवार, सुमित्रा आर्य, जेपी टाक, सुशील पीपलवा, शम्भुसिंह जैतमाल, शहर काजी सैयद मदनी अशरफी, राजकुमार चैरड़िया, नरपतसिंह गौड़, छत्तर सिंह बैद, अयुब खां, नरेन्द्र भोजक, पृथ्वी सिंह जैतमाल, मोहनराम जानं ओड़ींट, बलजी बिसायती, मोहनसिंह चैहान, लादूसिंह धूड़ीला, रामेश्वर जाट, अमित डांवर, याकूब शौरगर, इस्माईल टाक छींपा, ललित सोनी, भंवरलाल वर्मा, मो. हनीफ गौरी, शब्बीर खां लाडवाण, सवाईसिंह राजपुरोहित, अनिल कुमार पारीक, बाबूलाल प्रजापत, जाकिर हुसैन, फुले खां निम्बी जोधां, तौफीक आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now