आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में हुआ ज्ञानार्थियों की ‘मंत्र दीक्षा’ का कार्यक्रम, तेरापंथ युवक परिषद ने किया आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में हुआ ज्ञानार्थियों की ‘मंत्र दीक्षा’ का कार्यक्रम, तेरापंथ युवक परिषद ने किया आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं द्वारा जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा में रविवार को आचार्य श्री महाश्रमण एवं युवाचार्य श्री डॉ. महावीर कुमार के सान्निध्य में ‘मंत्र दीक्षा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात् गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण ने ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों को ‘मंत्र दीक्षा’ का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के दीक्षार्थी-ज्ञानार्थियों को तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा उपयोगी किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका सपना भंसाली ने किया।इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् से अध्यक्ष राजेश बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष सुमित मोदी, मंत्री पीयूष सुराणा, कोषाध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत, अभिषेक बोथरा, सुनील पटावारी, ज्ञानशाला संयोजिका अनिता चौरड़िया, प्रशिक्षिका नीतू कोठारी, मंजू बैद, सुनीता खटेड़ तथा आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति, तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम व अणुव्रत समिति के सदस्य और श्रावक समाज उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now