जसवंतगढ़ के बाजार में खड़ी बाईक की दिनदहाड़े चोरी,
खरीदारी के बाद बाईक संभाली तो थी गायब, पूछताछ से भी पता नहीं लगा
लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ में मार्केट में खरीदारी कर रहे व्यक्ति की एक तरफ खड़ी मोटर साइकिल को चोरों ने दिनदहाड़े उड़ा लिया। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना जसवंतगढ में जसवंतगढ़ के गली नं. 4 निवासी प्रियन शर्मा (24) पुत्र रामचंद्र शर्मा ने पुलिस को देकर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर पता लगाने के लिए कहा है। उसने रिपोर्ट में लिखा है कि 13 जून को दोपहर 2.15 बजे वह अपनी बाईक नम्बर आरजे 37 ईएस 7906, जिसके इंजन नम्बर एके 2 सीएस 3804477 और चेसिस नम्बर एमडी625सीके 29एस3सी04724 हैं, को मार्केट में खड़ी करके वह कुछ घरेलू सामान लेने लगा, जिसके पश्चात उसने जहां अपनी बाईक खड़ी की थी, वहां देखा तो उसे नहीं पाया। उसने आसपास के दुकानदारों से भी पूछा, लेकिन उसे बाईक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने यह रिपोर्ट से धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज की है। इसकी तलाश हेड कांस्टेबल भारमल कर रहे हैं।







