व्यापारियों व भाजपा के भावनात्मक संबंध से संभव है राष्ट्र का विकास- गजेंद्र सिंह, लाडनूं में भाजपा का व्यापारी सम्मेलन आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यापारियों व भाजपा के भावनात्मक संबंध से संभव है राष्ट्र का विकास- गजेंद्र सिंह,

लाडनूं में भाजपा का व्यापारी सम्मेलन आयोजित

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए महासम्पर्क अभियान के तहत यहां हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा संगठन और व्यापारियों के बीच आपसी सम्बंधों व सहयोग पर चर्चा की गई। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि केंन्द्र की भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हित के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिनसे व्यापार में वृद्धि सरल हो पाई। उन्होंने भाजपा और व्यापारियों के बीच आपसी भावनात्मक संबंध बताते हुए कहा कि इन्हीं सम्बंधों के कारण राष्ट्र के विकास को गति मिलती है। सम्मेलन में विभिन्न व्यापारियों ने भी अपनी बात प्रस्तुत की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के लिए उठाए गए कदमों व कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम मंे महासम्पर्क अभियान संयोजक श्यामसुंदर पवार, भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, व्यापारी प्रतिनिधि महेन्द्र सेठी व्यापारिक सम्मेलन में पुरुषोत्म सोनी, श्यामसुंदर शर्मा, कैलाश प्रजापत, रमेश सिंधी, मनीष राजपुरोहित, विक्रम सिंह, चैथमल किल्ला, महेश, अभिषेक गिरधर, रुबल बड़जत्या, श्यामसुंदर चारण, ज्योति प्रकाश, आशीष शर्मा, मनोज, संजय, बच्छराज नागपुरिया, अशोक सिंह, अंजनी कुमार, भाजपा निम्बी जोधां मंडल के अध्यक्ष नवरत्न खीचड़, कसूम्बी मंडल के अध्यक्ष प्रेमदास स्वामी, ओमप्रकाश सैनी, देवाराम पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now