कांग्रेस कार्यकर्ता विकास का लेखाजोखा लेकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाएंगे, विधायक भाकर ने जनसुनवाई के दौरान की चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस कार्यकर्ता विकास का लेखाजोखा लेकर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाएंगे,

विधायक भाकर ने जनसुनवाई के दौरान की चर्चा

लाडनूं। विधायक मुकेश भाकर ने हाईवे स्थित अपने आवास पर जन सुनवाई का आयोजन किया। जन सुनवाई में शहर के अलावा गांवों-ढाणियों से भी लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस अवसर पर अनेक स्थानों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओ पर सामुहिक चर्चा भी की गई। साथ ही अनेक जन समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों से मौके पर ही करवाया गया। विधायक भाकर ने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रुप से काम करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बारे में भी रायशुमारी की तथा अपने कार्यकर्ताओं से विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमांे की रूपरेखा तैयार करके गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक और शहरी क्षेत्र में सभी वार्डों में आमजन के बीच जाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने शीघ्र ही समस्त कांग्रेसजनों की एक विशेष बैठक बुलाए जाने का संकेत भी दिया। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, पार्षद नौशाद सिसोदिया, राजेन्द्र भगारिया, सुरजाराम भाकर, दिनेश गोदारा, मो. मुश्ताक खान कायमखानी, शाहरुख फौजी, आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now